Monday, October 26, 2026
HomeBiharवजीरगंज में कट्टा एवं कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

वजीरगंज में कट्टा एवं कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

वज़ीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् उखड़ा से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शनिवार की संध्या पहर सूचना मिली की उखड़ा में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इस मामले में जब पुलिस ने पकड़े गये युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक बड़ही बिगहा निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार है। उसी दरम्यान शराब के एक पुराने मामले में उखड़ा निवासी धर्मेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। हथियार के साथ गिरफ्तार युवक पर आर्म्स एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!