Friday, October 23, 2026
HomeBiharवजीरगंज में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का...

वजीरगंज में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेल मनुष्य को ऊर्जावान बनाता है -डीएसपी


वजीरगंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल परिसर में पुलिस – प्रशासन व जनप्रतिनिधि टीम के बिच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि टीम ने 12 रनों से मैच जीत लिया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए मैच का उद्घाटन जिप सदस्या डॉ0 पिंकी कुमारी ने बल्ला घुमाकर तथा बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बॉलिंग कर की। मैच की शुरूआत टॉस से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित14 ओवर की समाप्ती पर जनप्रतिनिधि टीम ने 128 रन बनाये। वहीं लक्ष्य की प्राप्ति के लिये पुलिस प्रशासन टीम ने काफी मशक्कत के बाद भी सात विकेट खोकर 116 रन ही बना पाये। इस दरम्या दर्शक दिर्घा में बैठे जिला मुखियाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव एवं जिप सदस्या डॉ0 पिंकी कुमारी व कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिंह ने खिलाड़ीयों का हौसला बढ़ाया। खेल की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए आयोजक अतिथि वजीरगंज डीएसपी सुनिल कुमार पांडेय ने कहा कि खेल मनुष्य को उर्जावान बना देता है। अब पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि पूरे जोश से क्षेत्र का विकास करेंगे, इससे आपसी मनभेद भी समाप्त होते हैं। अंत में विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!