Monday, September 21, 2026
HomeBiharवजीरगंज में बाईक की डिक्की से 40 हजार की चोरी

वजीरगंज में बाईक की डिक्की से 40 हजार की चोरी

वजीरगंज। वजीरगंज बाजार के दखिनगांव में बाईक की डिक्की से गुरूवार को शातिरों ने 40 हजार रूपये उड़ा लिये। पीड़ित युवक यमुनापुर गांव निवासी शशि कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया से दोपहर को पैसे की निकासी कर अपनी पत्नी का इलाज करवाने दखिनगांव मोड़ पर एक प्राईवेट क्लिनिक में गया था, बाईक बाहर लगाकर अंदर गया, थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो डिक्की खुली थी और पैसे गायब थे। यह वारदात निकट दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है, इस चोरी की सूचना लिखित रूप में थाना को दिया जायगा।

Most Popular

error: Content is protected !!