Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज में भटकी युवती को पुलिस ने किया परिजनों को सुपूर्द

वजीरगंज में भटकी युवती को पुलिस ने किया परिजनों को सुपूर्द

वजीरगंज । वजीरगंज बाजार में मानसिक रूप से बिमार  एवं भटकी हुई एक युवती को पुलिस ने उनके परिजन को सुपूर्द कर दिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि  सूचना मिली की एक अज्ञात युवती बाजार में भटक रही है और पूछने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही। पुलिस बल उसे थाना लेकर आई तथा उसकी पहचान करने में जुट गई। सोशल मीडिया एवं पुलिसिया तंत्र के माध्यम से उसकी शिनाख्त नवादा जिले के  तकिया पर निवासी ऐनुल हक की पुत्री अखतरी खातून के रूप में की गई। जिसके बाद उसके पिता को थाना बुलाकर युवती को सुरक्षित सुपूर्द कर दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!