Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedवजीरगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

वजीरगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

वजीरगंज । वजीरगंज में बुधवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सहिया से चलकर वजीरगंज के दखिनगांव मोड़ तक पहुंची और वहां से वापस प्रखंड मुख्यालय परिसर में आकर इसका समापन किया गया। यात्रा में वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह सहित पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकत्र्ता बाईक पर सवार होकर हांथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा समापन मौके पर प्रखंड मुख्यालय में विधायक विरेन्द्र सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कुछ ऐसे दल हैं जो अभी भी देश के टुकड़े करने में लगे हुए हैं, आम जनता उसे पहचाने और देश हित में अपना मतदान का फैसला ले। इसी मुहिम को लेकर भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा का संदेश देने के लिये यह यात्रा निकाली गयी है। मौके पर विधायक सहित भाजपा कार्यकत्र्ता समूह ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी, डॉ0 भीम राव अम्बेदकर एवं अमर सेनानी खुशियाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
फोटो :- वजीरगंज में बुधवार को तिरंगा यात्रा के दरम्यान प्रखंड मुख्यालय परिसर में जुटे भाजपा कार्यकत्र्ता समूह एवं विधायक विरेन्द्र सिंह भारत माता जय की नारे लगाते हुए।

Most Popular

error: Content is protected !!