Monday, September 21, 2026
HomeBiharवजीरगंज में शिक्षा सेवक संघ ने दी सहायता राशि

वजीरगंज में शिक्षा सेवक संघ ने दी सहायता राशि

वजीरगंज। मध्य विद्यालय खिरी में कार्यरत शिक्षा सेवक 52 वर्षीय उपेन्द्र मांझी के निधनोपरांत मंगलवार को शिक्षा सेवक संघ ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना व सहायता राशि प्रदान की है। संघ प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी ने बताया कि हमलोगों ने आपसी चंदा करके पीड़ित परिवार को दस हजार रूपये नकद दिया गया है, बाद में संग्रह कर कुछ और राशि दी जायगी। मंगलवार को उनके ब्रहम्भोज में प्रखंड के दर्जनों शिक्षा सेवकों ने भाग लिया एवं स्व0 उपेन्द्र मांझी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। मौके पर शिक्षा सेवक संघ सदस्य रोहित कुमार, सिकंदर चौघरी, संजीत कुमार, बालचंद मांझी, भूषण मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!