Monday, October 26, 2026
HomeBiharवजीरगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला झाडू, बीडीओ ने...

वजीरगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला झाडू, बीडीओ ने लोगों को किया जागरूक

वजीरगंज में स्वच्छता ही सेवा अवजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर से लेकर सीएचसी परिसर तक शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अपने – अपने हाथों में झाड़ू और डस्टबीन लेकर सफाई की। बीडीओ ने खुद झाडू लगाते हुए आस – पास के लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर क्षेत्र को साफ – सुथरा रखने को प्रेरित करते हुए कहा कि जब सभी लोग गंदगी फैलाते हैं तो सभी लोगों को सफाई पर ध्यान देना चाहिये और कूड़े को हमेशा डस्टबिन में डालें, ताकि सफाई कर्मी उसका संग्रह कर निपटारा कर सकें। बीडीओ को खुद झाडू लगाते देख ग्रामीण लज्जित भी हुए और आगे से सफाई पर ध्यान देने का भरोसा भी दिलाया। अभियान में डीआरपी अमित कुमार, एलएसपीए ऑपरेटर विजय कुमार शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!