Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharवजीरगंज मे धूमधाम से मनाया गया हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच का प्रथम वार्षिकोत्सव...

वजीरगंज मे धूमधाम से मनाया गया हिन्दी-मगही साहित्यिक मंच का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह

वजीरगंज। वजीरगंज के दखिनगांव में रविवार को हिन्दी मगही साहित्यिक मंच ने अपना प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। उत्सव समारोह का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह सहीत अन्य अतिथियों ने दीपक प्रज्ज्वलित कर की। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने मंच की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए साहित्य एवं संस्कृति पर प्रकाश डाला और आयोजन को सराहते हुए कहा कि आज के युवाओं को ऐसे ही मंच की आवश्यकता है, जो उनके बौद्धिक  क्षमता का विकास करे तथा संस्कृति को बचाया रखा जा सके। समारोह को अरूण हरलिवाल, सुरेन्द्र सिंह सुरेन्द्र, पियूष प्रणव, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, रंजीत दुधु, धनंजय श्रोत्रीय, लालमणि विक्रांत, मगही लोकगायिका हर्षिता एवं उनकी मंडली सहित अन्य कवियों एवं रचनाकारों ने मंच को अपनी प्रस्तुति से बांधे रखा तथा श्रोताओं एवं दर्शकों की तालियां बटोरी। इसी बीच माउंट लिट्रा जी के बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति भी दी, जिसके बाद सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ऐ वजीरगंज तुझको, है शत-शत नमन हमारा, कविता नहीं वरन, यह श्रद्धा-सुमन हमारा सहित अन्य हास्य एवं व्यंग रचनाओं ने खूब वाहवाही बटोरी। मंच संरक्षक कृष्णचंन्द्र चौधरी ने समारोह के दरम्यान पूरे एक वर्ष के कार्यकाल को रखा तथा अध्यक्ष पंकज कुमार संजय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंच अपने उद्देश्यों  की पूर्ति में जुटा हुआ है, इसमें संरक्षक शम्भुशरण शर्मा, उपेन्द्र पथिक एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही है। समारोह को वजीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, दिलीप,संजय कुशवाहा,संजीत बकथरिया, बच्चू शर्मा,मुन्ना मौर्या सहित अन्य ने संबोधित किया एवं रचनाएं सुनाई। वही मंच का संचालन महेश कुमार सुमन ने किया।

Most Popular

error: Content is protected !!