Friday, October 23, 2026
HomeBiharवजीरगंज सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउण्ड की मांग को लेकर डीएम को...

वजीरगंज सीएचसी में एक्सरे व अल्ट्रासाउण्ड की मांग को लेकर डीएम को लिखा पत्र

वजीरगंज।वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में एक्सरे मशीन एवं अल्ट्रासाउण्ड की मांग को लेकर मंगलवार को युवा लोजपा रा0 के प्रदेश सचिव मनिष कुमार उर्फ कुन्नु ने गया जिला डीएम को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि गरीब मरीजों को इलाज करवाने में काफी समस्याएं आ रही है। लाचार मरीजों को कर्ज लेकर ज्यादा खर्च एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नेता ने प्राथमिकता के आधार पर वजीरगंज सीएचसी में अविलम्ब एक्सरे मशीन एवं अल्ट्रासाउण्ड लगवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Most Popular

error: Content is protected !!