Monday, September 21, 2026
HomeBiharवरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल के निधन पर वजीरगंज पत्रकार संघ ने जताया...

वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल के निधन पर वजीरगंज पत्रकार संघ ने जताया शोक

वजीरगंज (गया)। वरिष्ठ पत्रकार देवव्रत मंडल के असामयिक निधन पर वजीरगंज पत्रकार यूनियन संघ के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पत्रकारों ने कहा कि स्व. मंडल ने गया शहर में रहकर दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। वे निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची पत्रकारिता के प्रतीक थे और उन्होंने सदैव सच की राह दिखाई।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पत्रकार  अमित कुमार, प्रभाकर कुमार, राजेश कुमार, शशि कुमार, रविभूषण सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार, ललन कुमार, दीपक कुमार  चंदन कुमार ,राहुल रंजन ,धीरेन्द्र वर्मा ,अभिषेक कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!