Friday, September 4, 2026
HomeBiharशराब पीकर हंगामा करते तीन युवक गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करते तीन युवक गिरफ्तार

बेलागंज।चाकन्द थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर टाही विगहा भुईं टोली से नशे में धूत तीन शराबियों को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि टाही विगहा में तीन शराबी दारु पीकर हो हल्ला और हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर टाही विगहा पहुंचे थाना पुलिस ने इसी गांव के धर्मेन्द्र मांझी, छोटे मांझी और विकास कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!