Sunday, October 25, 2026
HomeBiharशव को जलाने और मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में...

शव को जलाने और मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में नहीं देने को लेकर किए गए सस्पेंड

गया ।शव को लेकर लापरवाही करने वाले पुलिस के खिलाफ गया वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कार्रवाई की है. परैया थाने में पदस्थापित ए एस आई और चौकीदार को निलंबित कर दिया है गया है जबकि थानाध्यक्ष को निलंबित करने के लिए एसएसपी ने आईजी को अनुशंसा भेजी है.

प्राप्त सुचना के अनुकूल सड़क हादसे में मृत युवक मो0 शहाबुद्दीन को पहचान किए बिना अज्ञात शव मानकर दफ़नाने के बजाय दाह संस्कार कर देने के आरोप में कार्रवाई हुई है.दरअसल तीन दिन पूर्व  भाकपा माले नेता तारीक अनवर ने एसएसपी आशीष भारती को  सूचना दी थी कि परैया थाना अंतर्गत सड़क हादसे में मो0 शहाबुद्दीन की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था लेकिन, मृतक युवक की पहचान किए बिना ही उसे अज्ञात शव मानकर दाह संस्कार कर दिया गया। इस मामले को लेकर भाकपा माले नेता तारीक अनवर ने एसएसपी आशीष भारती के संज्ञान में दीए और इस मामले की काफी गहनता से जांच के लिए टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था.इसके बाद जांच रिपोर्ट समर्पित किया गया, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब, मृत युवक का नाम पता के सत्यापन और दाह संस्कार में घोर लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता की पुष्टि हुई।

इसे लापरवाही मानते हुए ए एस आई कृष्ण कुमार गुप्ता एवं चौकीदार श्याम सुंदर पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।वहीं परैया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के विरुद्ध निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई के लिए मगध क्षेत्र के आईजी से अनुशंसा की गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!