Saturday, October 24, 2026
HomeBiharशहर में चोरों का तांडव,कई घरों को बनाया निशाना

शहर में चोरों का तांडव,कई घरों को बनाया निशाना


गया। शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में शनिवार की देर रात अज्ञात 6 की संख्या में चोरों ने दो घरों का निशाना बनाते हुए लगभग 15 लाख से भी ज्यादा की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया। चोरों की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें 5 से 6 की संख्या में रहे चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने एमआर का काम करने वाले रंजीत कुमार सिंह के घर पर चोरी किया, जहां से लगभग 10 लाख रुपए की आभूषण सहित नगद चोरी कर लिया। यहां चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि घर में कई सदस्य दूसरे रूम में सो रहे थे।
वहीं, दूसरी घटना डीएम कार्यलय के पूर्व स्टेनों के घर पर भी चोरी की घटना हुई है। जहां से भी लगभग 5 से 6 लाख की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!