Friday, October 23, 2026
HomeBiharशादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर बुधवार शाम गोलीबारी...

शादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर बुधवार शाम गोलीबारी हुई। जिसमें कंपनी का स्टाफ गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मानपुर।बुनियादगंज थाना अंतर्गत शादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर बुधवार शाम गोलीबारी हुई। जिसमें कंपनी का स्टाफ गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शादीपुर निवासी वासुदेव यादव के 30 वर्षीय बेटे सुजय यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालू तस्करी रोकने को लेकर अपराह्न बालू तस्कर और कंपनी के स्टाफ के बीच कहा सुनी और मारपीट हुई थी। जिसके बाद आक्रोशित बालू तस्करों के गुट ने घाट पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों कि मानें तो हमलावरों ने मुंशी को लक्ष्य कर एक के बाद एक दो गोली दाग दी। जो उसके गले और सीने में लगी। जबतक परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचते हमलावर भाग निकलने में कामयाब हो गए। आननफानन में गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कम्पनी द्वारा घाट पर जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा था। जबकि तस्कर इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर दोपहर में भी कहासुनी हुई थी। लोगों की माने तो घटना स्थल से कई खोखे बरामद हुए है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को मौकाए वारदात पर बुलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को भेज दिया गया है। संभावित हमलावर फरार हो गया है। बता दें कि आरोपी पूर्व में भी चाकूबाजी मामले में जेल जा चुका है।

Most Popular

error: Content is protected !!