बेलागंज। क्षेत्र के चर्चित शिक्षाविद् रहे दिवंगत शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस पर शनिवार को चाकन्द प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बिहार और झारखंड बालिका अंडर-17 एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आजाद प्लस टू हाईस्कूल के प्रिंसिपल एस.नेयाजउद्दीन ने बताया कि चाकन्द हाईस्कूल मैदान में आजाद प्लस टू हाईस्कूल के संस्थापक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् और अपने समय के चर्चित फ़ुटबॉलर सैयद मोहिउद्दीन साहब,चाकन्द प्लस टू हाईस्कूल के संस्थापक प्राचार्य स्व गिरजा नंदन सिंह, स्व सी पी शर्मा और मौलवी मंजूर साहब के पुण्य स्मृति में बिहार और झारखंड बालिका अंडर-17 एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को 4बजे प्रारंभ होगा। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि चाकन्द थानाध्यक्ष शिवम कुमार, विशिष्ट अतिथि गया जी जिला फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष,आजाद प्लस टू हाईस्कूल के सेक्रेटरी डॉ एस.ए सबाहद्दीन,मोती करीमी आदि शामिल रहेंगे।






