Saturday, October 24, 2026
HomeBiharशेरघाटी कोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था जांचने डीएम-एसएसपी का दौरा

शेरघाटी कोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था जांचने डीएम-एसएसपी का दौरा

गया।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया द्वारा  शेरघाटी कोर्ट परिसर के सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान, कोर्ट परिसर की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जाँच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा कोर्ट परिसर के सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें उन्हें सतर्कता और तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आवश्यक जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई तथा उसके अनुपालन हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Most Popular

error: Content is protected !!