Friday, October 23, 2026
HomeBiharशेरघाटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया...

शेरघाटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शेरघाटी।मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शेरघाटी पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में शेरघाटी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसम्बर 2024 को एक वादी के द्वारा थाने में मोटरसाकिल चोरी की घटना को लेकर सूचना दिया गया कि एक लड़का उनके मोटरसाइकिल को चोरी कर भाग रहा है। घटना के सूचना पाकर शेरघाटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से ब्लैक कलर का पल्सर मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी कमलदीप कुमार के रूप में किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!