Saturday, October 24, 2026
HomeBiharशेरघाटी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में 5 घंटे के अन्दर...

शेरघाटी पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में 5 घंटे के अन्दर तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

शेरघाटी।महिला के द्वारा शेरघाटी थाना में 4 नवम्बर 2024 को लिखित शिकायत देकर बताया गया कि जब मैं अपने घर पर थे तब उसी समय मो० समीम अंसारी अपने सहयोगियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने के नियत से मेरे पति को धारधार हथियार से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। शेरघाटी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के खिलाफ उक्त करवाई करते हुए छापेमारी कर पुलिस ने पाच घंटे के अन्दर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। और अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह- जगह पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के पुरानी चट्टी निवासी मो० सरद्धीन उर्फ नासिर,मो० समीम अंसारी,मो० कुतुबुद्धीन उर्फ टिंकु के रूप में किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!