Home Bihar शेरघाटी में एक निजी कंपनी में घुसकर मारी गोली और लुटकर भाग गए जानें कितनी की हुई लूट
Bihar

शेरघाटी में एक निजी कंपनी में घुसकर मारी गोली और लुटकर भाग गए जानें कितनी की हुई लूट

Share
Share

गया/शेरघाटी।इस वक्त की बड़ी खबर गया शेरघाटी से निकलकर आ रही है,  बेखौफ अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मैनेजर को गोली मार दी। दिनदहाड़े 14 लाख की लूट के बाद  शेरघाटी में एक बार हड़कंप मच गया है।

शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित  कंपनी के कार्यालय में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट हुई। घटना को दिया अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा कर डोभी से दो अपराधियों को पकड़ लिया है और लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!