Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharश्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के पास से एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व कांवरियों के साथ लूटपाट करने की तैयारी में है। अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को गिरधारी बिगहा के पास भेजा गया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी मंटू केवट के 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई और पूछताछ की। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया । पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही हथियार कहां से मिला और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!