Monday, December 8, 2025
HomeUncategorizedश्री रामनवमी पूजा समिति की बैठक में शोभा यात्रा एवं अखाड़ा निकालने...

श्री रामनवमी पूजा समिति की बैठक में शोभा यात्रा एवं अखाड़ा निकालने पर हुई चर्चा

गया। श्री राम नवमी पूजा सेंट्रल कमिटी की पहली बैठक बाईपास स्थित पंच देव धाम में आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारी, झंडा प्रभारी एवं झंडा कमिटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कार्यध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गत वर्षो के शोभा यात्रा की समीक्षा के उपरांत इस वर्ष भी धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी महाराज की आकर्षक शोभायात्रा निकालने पर अपना- अपना मंतव्य और विचार प्रकट किया।
झंडा प्रभारी एवं  सदस्यों ने शोभायात्रा के रूट मार्ग पर होने वाली समस्याओं को सेंट्रल कमिटी के समक्ष रखा। कमेटी के महामंत्री मणिलाल बारिक ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक से अधिक संख्या में झंडा निकाला जाए। 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव पर पूरे शहर को राममय करने का संकल्प लें।इसकी तैयारियों में सभी लोग जुट जाए।इसके लिए झंडा प्रभारियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बैठक आयोजित कर  शोभायात्रा, झांकी, अखाड़ा और झंडा निकालने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
बैठक में कार्यध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि शोभायात्रा को यादगार बनाने के लिए भगवान विष्णु की नगरी गया धाम को भगवामय किया जाएगा। शोभायात्रा में होने वाली परेशानियों को सुलह कर लिया जाएगा।
मोके पर रामकुमार बारीक, मुन्ना बजरंगी, कमल लाल बारीक, बिगन विश्वकर्मा, चंदन भदानी, मनीष सिंह, शशिकांत मिश्रा, रोहित भदानी महेंद्र प्रसाद, काशीनाथ प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!