Saturday, October 24, 2026
HomeBiharसंत सिरोमणि रविदास जी की जयंती मनायी गई

संत सिरोमणि रविदास जी की जयंती मनायी गई

शेरघाटी।शेरघाटी मे शिरोमणि संत रविदास जी के जयंती के अवसर पर अंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं शेरघाटी प्रखंड के पूर्व ऊपर प्रमुख डॉक्टर कृष्ण नंदन कुमार ने शेरघाटी प्रखंड के मोहम्मदपुर, शेरघाटी के इंदिरा नगर, समदा, रानी चक, बेलडीह,दरियापुर, इत्यादि गांव में जाकर शिरोमणि संत रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि करीब छे 648 वर्ष पूर्व शिरोमणि संत रविदास जी ने समानता की बात कही थी जो आज प्रासंगिक है। आज उनके पद चिन्ह पर चलने की आवश्यकता है इस अवसर पर साथ में चल रहे अंबेडकर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष शिक्षक बलिराम दास, शिक्षक राजकुमार दास, शिक्षक अजय कुमार ,कोषाध्यक्ष फेकू दास, सचिव प्रमोद दास, उप सचिव डॉक्टर अर्जुन दास ,संयोजक प्रेम रंजन प्रकाश, कार्यकारिणी के सदस्य रंजन कुमार, इत्यादि लोग भी शिरोमणि संत रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित किया।

Most Popular

error: Content is protected !!