Friday, October 23, 2026
HomeBiharसरकार ने फिर कहा, नहीं लागू की जा सकती पुरानी पेंशन

सरकार ने फिर कहा, नहीं लागू की जा सकती पुरानी पेंशन

डेस्क।पिछले सत्र की तरह सरकार ने इस सत्र के पहले दिन ही स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सुविधा नहीं दी जा सकती।प्रश्नकाल में सपा के मान सिंह यादव द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार की ओर से संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि फिलहाल पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब यह खत्म की गई प्रदेश में सपा की सरकार थी। फिर वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक यह सत्ता में रहे और इन्होंने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया।

Most Popular

error: Content is protected !!