Monday, October 26, 2026
HomeBiharसरबहदा नवनिर्मित थाना भवन का एसएसपी एवं एएसपी ने संयुक्त रुप से...

सरबहदा नवनिर्मित थाना भवन का एसएसपी एवं एएसपी ने संयुक्त रुप से उद्घाटन

गया।जिले के सरबदहा थाना को शनिवार को नवनिर्मित मॉडल थाना भवन में स्थानांतरित किया गया।नवनिर्मित थाना भवन का विधिवत उद्घाटन एसएसपी आशीष कुमार भारती एवं एएसपी अनवर जावेद अंसारी और नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मालूम हो कि एसएसपी अथक प्रयास के परिणामस्वरूप सरबदहा ओपी को स्वतंत्र थाना के रूप में उत्क्रमित किया गया है। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि नए भवन के बनने से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिससे आम जनता को और भी बेहतर सेवाएं एवं सुरक्षा मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया भवन पुलिसकर्मियों के कार्य को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाएगा।जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

Most Popular

error: Content is protected !!