Home Bihar सीयूएसबी के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर और यूजीसी नेट – जेआरएफ परीक्षा में मारी बाज़ी
Bihar

सीयूएसबी के विद्यार्थियों ने सीएसआईआर और यूजीसी नेट – जेआरएफ परीक्षा में मारी बाज़ी

Share
Share

गया।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रस्तरीय सीएसआईआर तथा यूजीसी नेट – जेआरएफ जून 2024 परीक्षा में बाज़ी मारी है | विद्यार्थियों को मिली सफलता पर सीयूएसबी के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागों के अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं | जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विवि के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक छात्र – छात्राओं ने एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की है |

डिपार्टमेंट ऑफ़ केमिस्ट्री के चार छात्रों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में शीर्ष 100 में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) हासिल करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है। जुलाई 2024 में सीएसआईआर-यूजीसी के लिए एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा में श्वेता शर्मा और आशुतोष डे ने क्रमशः 47 और 23 एआईआर प्राप्त करके सहायक प्रोफेसर के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं जॉयदीप पाल और मधुलिका मधु ने क्रमशः 50 और 54 अखिल भारतीय रैंक प्राप्त करके जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के साथ-साथ सहायक प्रोफेसर दोनों के लिए अर्हता प्राप्त की है । डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स के तीन छात्रों क्रमशः राम डे सूत्रधार, जसवंत और धर्मेन्द्र कुमार ने सीएसआईआर – जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है जबकि शिवम कुमार रंजन ने सहायक प्रोफेसर लिए अर्हता प्राप्त की है | बायोटेक्नोलॉजी विभाग से वंदना कुमारी तथा पवन ने क्रमशः 242 और 164 एआईआर के साथ सीएसआईआर जेआरएफ के लिए सफलता प्राप्त की है | कंप्यूटर साइंस विभाग के विवेक कुमार शर्मा तथा दिलखुश कुमार ने सहायक प्रोफेसर के लिए अहर्ता प्राप्त की है जबकि मोहित कुमार पीएचडी में नामांकन के लिए क्वालीफाई किया है | वहीं एमएससी जियोलॉजी के छात्र वेदनिधि भारद्वाज ने नेट जेआरएफ तथा सुमन कुमार ने नेट लेक्चरशिप के लिए क्वालीफाई किया है | अंग्रेजी विभाग की शोधार्थी स्वाति कुमारी ने जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि एमए इंग्लिश के छात्र शिप्रा कुमारी, बिटटू कुमार, शिरीन परवीन, सुरभि कुमारी एवं विकाश कुमार नायक ने सहायक प्रोफेसर के लिए आहर्ता प्राप्त की है |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!