Sunday, October 25, 2026
HomeBiharसोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ लोगों में खौफ का माहौल...

सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ लोगों में खौफ का माहौल बनाना युवक को पड़ा भारी…पहुंचा जेल

बेलागंज।एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और फायरिंग करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पाई बिगहा थाना की पुलिस ने युवक की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा कि एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग करते व पिस्टल के साथ प्रदर्शन करते वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, जब इसकी जानकारी मिली तो उस स्थल पर पहुंचकर जांच किया तो जांच के क्रम में उसके घर से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ इस आधार पे उस युवक को पकड़कर थाना लाया गया।जब इस वायरल वीडियो के मामले में युवक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि अपना खौफ और माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ यह वीडियो अपलोड किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ मंटू यादव गांव मनरसा थाना पाई बिगहा बताया। गया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत युवक पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!