Sunday, October 25, 2026
HomeBiharस्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट ने बांटा कम्बल

स्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट ने बांटा कम्बल

गया।स्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट  कुजापी के तत्वाधान में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप चरम पर है इसे देखते हुए विगत 10 वर्षों से अनवरत असहाय,लाचार,वृद्ध ,विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत एवं बचाव हेतू कंबल वितरण का कार्यक्रम गया टिकारी मुख्य मार्ग पर अवस्थित जगरनाथपुर, डुमरा ,मौलवीचक,बतसपुर, कटारीहिल ,चंदौती , मेडिकल ,गेवालविगहा , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लगभग 1000 पीस कंबल दो दिनों से  वितरित किया जा रहा है l स्वयंसेवी संस्था के संरक्षक “प्रवीण रंजन गांधी ” ने बताया कि दूसरों की सेवा करना वह किराया है जो आप पृथ्वी पर अपने कमरे के लिए देते हैं। 
अध्यक्ष नवीन रंजन ने बताया कि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरुरतमंद के होठों पर मुस्कान आती है l मौके पर शहर के प्रतिष्ठित हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ “डॉ  एम एस अली ” जेनरल फिजिशयन “डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुनील कुमार,डॉ घनश्याम कुमार, शल्यचिकित्सक “डॉ मोजफ्फर इकबाल,डॉ राजीव रंजन पांडेय,  विभूति आनंद,पुरुषोत्तम,संदीप, सतीश,बृजनंदन ठाकुर, प्रशांत,इंद्रपाल,राकेश शर्मा, सुनील,दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी मनोज,मंगलराज,रवि, कृष्णा,राहुल,आलोक ,गणेश प्रसाद आदि ने आर्थिक सहयोग किया l मौके पर समाजिक कार्यकर्ता सुधीर,देवकांत,प्रदीप आदि की भूमिका प्रसंशनीय रहा।

Most Popular

error: Content is protected !!