Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedहजारीबाग में जुटे बिहार व झारखंड के सीमावर्ती जिलों में पदाधिकारी,चुनाव की...

हजारीबाग में जुटे बिहार व झारखंड के सीमावर्ती जिलों में पदाधिकारी,चुनाव की तैयारियों पर चर्चा।

गया।कोबरा बटालियन वाहिनी हजारीबाग के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मगध आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रमंडल श्री क्षत्रनिल सिंगज एवं उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल पुलिस महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक नवादा,हजारीबाग,चतरा,गिरिडीह,जमुई, एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुए झारखंड राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं बिहार राज्य में होने वाले उपचुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था,दोनो राज्यों के सीमावर्ती जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच यह बैठक इस कड़ी में भी महत्वपूर्ण था कि सीमापर होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!