Friday, March 13, 2026
HomeBiharचाकन्द पावर सब स्टेशन पर 10 MVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया

चाकन्द पावर सब स्टेशन पर 10 MVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया

उपभोक्ताओं को मिलेगा निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ

(गया)।  चाकंद क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 33/11 केवी पावर सब स्टेशन चाकन्द में अब तक लगे 5 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफॉर्मर की जगह नया 10 एमवीए क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है।

इस नए ट्रांसफॉर्मर के लग जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। पहले जहाँ उपभोक्ताओं को अधिक लोड पड़ने पर वोल्टेज कम होने और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब इन परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी।

विद्युत कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि बढ़ते बिजली उपभोग और आने वाले समय की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 10 एमवीए क्षमता वाला यह ट्रांसफॉर्मर ज्यादा लोड सहन कर सकेगा और क्षेत्र में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि इससे न सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ होगा बल्कि व्यापारिक प्रतिष्ठान और छोटे उद्योगों को भी स्थायी बिजली उपलब्ध होगी।

Most Popular

error: Content is protected !!