वजीरगंज।अंतिम वर्ष 2025 एवं आरोग्य गुरु राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 10वे वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर राष्ट्रीय हिन्दी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका आरोग्य गुरु के तत्वावधान में रविवार को बिहारशरीफ के दीपनगर स्थित नालंदा वाटिका उत्सव हॉल में पूरे बिहार राज्य के चयनित 50 महान विभूतियों को बिहार आईकन अवार्ड -2025 से सम्मानित किय़ा गया |बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित 50 महान विभूतियों में से प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक प्रभाकर कुमार एवं शिक्षिका मधु सहित वजीरगंज के 10 लोगो को भी सम्मान मिला है जिसमें शिक्षक ,समाजसेवी एवं अन्य लोग भी शामिल हैँ ,जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षण सेवा,समर्पण और सामाजिक योगदान के लिये बिहार आईकन अवार्ड -2025″ से सम्मानित किय़ा गया है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी के चीफ कैप्टन आर.के.पाण्डेय ने बिहार आईकन अवार्ड का मोमेंटो देकर सम्मानित किया | आयोजक आरोग्य गुरु के निदेशक सौरभ कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग्य शिक्षकों,समाजसेवियों एवं सभी क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक संगठन के लोगो को समाज के सामने प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत करना तथा शिक्षा जगत एवं अन्य क्षेत्रों में उनके योगदान को सार्वजनिक रूप में मान्यता देना है |सभी चयनित बिहार के 50 विभूतियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो ,अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किय़ा गया |इस सम्मान समारोह में शिक्षा ,राजनीति एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वजीरगंज के जिला पार्षद डॉ॰ पिंकी कुमारी , सक्षम स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी के निदेशक संतोष कुमार ,मध्य विद्यालय केनारडीह के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार ,मध्य विद्यालय बढ़ही बिगहा के शिक्षक शैलेन्द्र कुमार ,एपेक्स क्लासेस के निदेशक दीपक कुमार , मध्य विद्यालय बिच्छा के शिक्षक कमलेश कुमार उर्फ मुन्ना सर ,आवासीय नवोदित विद्यालय की प्राचार्या बबीता कुमारी,शिक्षिका श्रीमती प्रभा एवं प्रखंड के मिरगपुर निवासी सह इंजीनियरिंग कॉलेज औरंगाबाद के वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर ओम प्रकाश यादव को भी बिहार आईकन अवार्ड-2025 सम्मानित किय़ा गया है |












