Thursday, March 26, 2026
HomeBiharवजीरगंज में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती

वजीरगंज में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती

वजीरगंज। वजीरगंज के कुर्किहार पंचायत अंतर्गत जगदेव नगर एवं तरवां में सोमवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले जगदेव नगर में सभी अतिथियों व ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए पिंकु वर्मा ने कहा कि उन्हीं के नाम से इस गांव का नामकरण हुआ है। वे आबादी के अनुसार शासन की पैरवी करते थे तथा उनका नारा भी यही था कि सौ में नब्बे शोषित हैं नब्बे भाग हमारा है। वहीं दूसरी तरफ तरवां के आदर्श कुशवाहा भवन में कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। जहां विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों एवं समाज के निचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी तथा सत्ता को धिक्कारते हुए अपने वचनों पर डटे रहे। जिसके कारण अंतत: उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनकी सोच और उनका सपना आज भी हमलोगों के दिलों में बसा है। मौके पर सुखदेव प्रसाद वर्मा, अविनाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, शशि भूषण कुमार, बिन्देश्वरी प्रसाद, शंकर प्रसाद, महतो राम, अवतार मेहता सहीत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। समारोह के दरम्यान शोषित गीत गाए तथा शहीद जगदेव प्रसाद अमर रहे का नारा लगाया।

Most Popular

error: Content is protected !!