Friday, August 14, 2026
HomeBiharगुप्त तहखाने में छिपाई गई 180 लीटर महुआ शराब बरामद, टेम्पू चालक...

गुप्त तहखाने में छिपाई गई 180 लीटर महुआ शराब बरामद, टेम्पू चालक फरार

भिण्डस के पास पुलिस की छापेमारी, शराब और टेम्पू जब्त

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज थाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को भिण्डस के समीप पतेड़-मंगरावां रोड पर गश्ती के दौरान एक टेम्पू में बने गुप्त तहखाने*से 180 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही टेम्पू चालक मौके से फरार हो गया।
एएसआई रजनीश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी  दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक टेम्पू को रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि टेम्पू में शराब छिपाने के लिए विशेष रूप से गुप्त तहखाना बनाया गया था। तहखाने को तोड़कर तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में महुआ शराब मिली।
पुलिस की कार्रवाई देख टेम्पू चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने 180 लीटर शराब और टेम्पू को जब्त कर वज़ीरगंज थाना लाया है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बरामद शराब और टेम्पू के आधार पर तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। गुप्त तहखाना बनाकर शराब तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!