पूर्वी चम्पारण के मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कारवाई की हैं। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 504 पीस विदेशी शराब बरामद की है। जब्त विदेशी शराब कुल 189 लीटर बताई जाती है। शराब के साथ एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी कर कार की तलशी ली और उक्त शराब बरामद की । अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त कार और शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है । थानाध्यक्ष सानू गौरव ने बताया अवैध शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा । इस कारवाई से शराब तस्करों मे हड़कंप मच गया है।
मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट












