Saturday, March 14, 2026
HomeBiharट्रायसेम भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई आयोजित

ट्रायसेम भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई आयोजित

गयाजी।नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष काशिफ अंसारी ने की. बैठक के दौरान सदस्यों ने पेयजल की समस्याओं पर नाराजगी जताई. सदस्यों ने कहा कि मदन बिगह, कोरमा, चूरी, कुजाप सहित अन्य गांवों में आज भी पानी के लिए लोग इधर, ऊधर भटक रहे है. लेकिन, इस ओर न तो अधिकारियों का ध्यान है और न तो पीएचइडी का ध्यान है. आप लोगों का ध्यान नहीं रहने के कारण हमलोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है. सदस्यों ने यह भी बताया कि पीएचइडी के जेई से बात करते है तो कहते है कि मेरा क्षेत्र नहीं है. दूसरे जेई से बात करते है तो वह कहते है कि मेरा क्षेत्र नहीं है और टालमटोल करते है. फोन करने पर फोन रिसिव नहीं करते है. वहीं सदस्यों ने यह भी कहा कि हमलोगों का कोई भी योजना समय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया जाता है. सदस्यों द्वारा नगर प्रखंड के अंतर्गत आनेवाले 16 पंचायत के गांवों के बारे में विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की. जल स्तर गिरने और हैंडपंपों के खराब होने के कारण आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पानी की समस्याएं दूर करें. वहीं खराब पड़े नल-जल का भी मरम्मत करें. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी, उप प्रमुख सह जदयू के युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत, नगर बीडीओ राकेश कुमार, रंजीत कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी व सदस्य शामिल थे.

क्या कहते हैं 20 सूत्री अध्यक्ष

इस संबंध में 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष काशिफ अंसारी ने कहा कि आप लोगों की समस्या हमारी समस्या है. हमलोगों की समस्या नोट कर ली गयी है. एक-एक पंचायत में घूम-घूम कर स्थल निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी और अगली बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर प्रखंड में पानी व बिजली के साथ-साथ मनरेगा की ओर से किए गए कामकाज का भी ब्यौरा मांगा गया है. जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Most Popular

error: Content is protected !!