कोंच (गया)। कोंच स्थित प्रसिद्ध कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 24 एवं 25 अगस्त को दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 24 अगस्त (सोमवार) को अपराह्न 2 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा किया जाएगा।
उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा सहित राज्यस्तरीय एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 25 अगस्त (मंगलवार) को भी दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।






