Thursday, January 23, 2025
HomeUncategorizedशोषित और वंचित समाज के आवाज थे बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद :अर्जक...

शोषित और वंचित समाज के आवाज थे बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद :अर्जक संघ

वज़ीरगंज में जगदेव प्रसाद  का मनाया गया 50 वां शहादत दिवस

वज़ीरगंज।अर्जक संघ वज़ीरगंज के  तत्वावधान में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का  50 वां शहादत दिवस वज़ीरगंज के शिक्षक कॉलोनी स्थित गौरी मेमोरियल आई टी आई कॉलेज के प्रांगण में रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अर्जक संघ के नेताओ ने इनकी तस्वीर पर बारी-बारी माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने जगदेव बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शोषित क्रांति का अग्रदूत बतलाया। जगदेव बाबू गरीबों ,वंचितों एवं शोषितों की आवाज बनकर सामंती ताकतों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। उनका मुख्य नारा था सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा-नहीं चलेगा। उन्होंने नब्बे प्रतिशत शोषितों एवं वंचितों के धन, धरती और राजपाट पर हिस्सेदारी दिलाने का संकल्प किया था। उन्होंने सामंतवाद के खिलाफ आवाज उठाई और शोषित और वंचित समाज के अधिकार के लिए लड़ते लड़ते 05 सितंबर 1974 को वह जहानाबाद के कुर्था प्रखंड मुख्यालय में शांति पूर्ण धरना पर बैठे थे उसी समय कुछ सामंती ताकतों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या करवा दिया था |शहीद जगदेव प्रसाद अर्जक संघ के माध्यम से सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में मानववाद और शोषित समाज दल के माध्यम से समाजवाद स्थापित करना चाहते थे। अंत में सभी उपस्थित लोगो ने इनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने एवं अपने हक़ की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया |इस मौके पर अर्जक संघ के नेता अम्बुज कुमार सिंहअशोक कुमार, सहदेव प्रसाद,अरविंद कुमार वर्मा, डॉ उदय कुमार वर्मा,रजनीकांत रवि, महेन्द्र प्रसाद,जितेंद्र कुमार, राजनन्दन प्रसाद,अविनाश कुमार, श्याम किशोर प्रसाद,सुनीता कुमारी, उषा सिन्हा, पूनम कुमारी पूजा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटो -श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अर्जक संघ के नेता व सदस्य

RELATED ARTICLES

Most Popular