Sunday, February 9, 2025
HomeUncategorizedदुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बेलागंज। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को बेलागंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएसपी लाॅ एन्ड आर्डर रवि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रसिद्ध काली मंदिर और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर बल दिया गया। डीएसपी लाॅ एन्ड आर्डर रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जनता का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में सीओ गजानन मेहता ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सजग है। बैठक में एस आईं अरविन्द किशोर, पूर्व मुखिया बदूद खान, उमेश यादव,निर्मल कुमार, भारत युथ एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मो.वसीम अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम विनय सिंह, डब्ल्यू यादव सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular