Saturday, January 18, 2025
HomeUncategorizedडुमरिया के पिच प्लांट मैदान में गरीब संकल्प सभा को संबोधित करेंगे...

डुमरिया के पिच प्लांट मैदान में गरीब संकल्प सभा को संबोधित करेंगे जीतन राम मांझी जी

गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के द्वारा इमामगंज विधानसभा  अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के पिच प्लांट मैदान में 29 सितंबर 2024 को पार्टी द्वारा प्रस्तावित गरीब संकल्प सभा को सफल बनाने  के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान। संकल्प सभा को पार्टी के संस्थापक और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार मांझी जी संबोधित करेंगे ।संकल्प सभा में पूरे  डुमरिया के लगभग 10000 लोग अपने लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए उपस्थित होंगे ,इसकी जानकारी पार्टी के गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने दी। पार्टी केवरिया नेता पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद टुटू खान ने कहा इमामगंज के  जनता ने अपना आशीर्वाद देकर हमारे नेता आदरणीय मांझी जी को दो-दो बार अपनी सेवा का मौका दिया जिसकी परणिति है कि आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन शांति का माहौल है और विकास कार्य में भी काफी गति मिली है। हमारे नेता आदरणीय मांझी जी बिना किसी  भेदभाव के पूरे क्षेत्र में शांति सद्भाव के साथ विकास किया।
बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहम्मद एकराम खान, पार्वती देवी, प्रखंड अध्यक्ष डुमरिया श्याम सुंदर भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी दिन मांझी प्रदेश सचिव अनिल यादव राम स्नेही मांझी,प्रदेश प्रवक्ता परवेज खान,महिला जिला अध्यक्ष रूबी देवी ,अनुज गदानी ,लालदेव मांझी,  आशिक हुसैन अजीत कुमार, धर्मेंद्र पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular