गया के नगर प्रखंड स्थित +2 आज़ाद हाई स्कूल, चाकंद के प्रिंसिपल एस नेयाजउद्दीन को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 2024-25 के लिए 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल महिला राष्ट्रीय टीम का चयनकर्ता नामित किया गया है।
उनके चयन पर भाकपा माले नगर प्रभारी तारिक अनवर व भारत युथ एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. वसीम अंसारी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि चयन ट्रायल 30 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा जिसके बाद टीम 16 अक्टूबर 2024 को सिलीगुड़ी के लिए रवाना होगी।