Friday, January 24, 2025
HomeUncategorizedजनसंख्या नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सबसे पहले...

जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सबसे पहले शिक्षा का प्रचार-प्रसार आवश्यक, डॉ. अवनीश कुमार मृदुल

सीयूएसबी के सेहत केंद्र द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के पर जागरूकता अभियान

गया।विश्व गर्भनिरोधक दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के सेहत केंद्र द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया | जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रशांत (सहायक प्राध्यापक, पर्यावरण विभाग) के नेतृत्व में किया गया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्भनिरोधक के विभिन्न उपायों और जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीयूएसबी के मेडिकल ऑफिसर, डॉ. अवनीश कुमार मृदुल ने गर्भनिरोध के विभिन्न तरीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सबसे पहले शिक्षा का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। शिक्षित वर्ग ही इन उपायों के बारे में सही जानकारी देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। डॉ. मृदुल ने गर्भनिरोध के विभिन्न तरीकों की जानकारी साझा की और कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया |

सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारी, डॉ. प्रशांत ने भी विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें उचित समाधान सुझाए। डॉ. प्रशांत ने बताया कि विश्व गर्भनिरोधक दिवस सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य गर्भनिरोधक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति सही निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular