Friday, January 24, 2025
HomeUncategorizedवज़ीरगंज में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, आस्था में डूबे...

वज़ीरगंज में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, आस्था में डूबे लोग

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ  सार्वजनिक पूजा पंडालो  एवं देवी मंदिरो में  विधि-विधान से 10 दिवसीय मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गया है |गुरुवार को सुबह से ही पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई । वज़ीरगंज थानाध्यक्ष बैंकटेश्वर ओझा ने बताया इस बार  क्षेत्र के 32 पूजा पंडालो के लिए लाइसेंस दिया गया है | युवा पुरोहित  विशाल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 अक्तूबर विजयादशमी को समाप्त होगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र का प्रारंभ होता है। उससे एक दिन पहले यानी अमावस्या को सभी पितृगण विदा हो जाते हैं। इसके बाद मां दुर्गा का आगमन होता है। कलश स्थापना के साथ पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। इस दौरान भक्त मां आदि शक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ व व्रत रखते हैं। नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।
वज़ीरगंज बाजार में भारत माता पूजा समिति, दैनिक क्लब माली गली, अखंड ज्योति पुस्तकालय, थाना स्थित देवी मंदिर, पुनावा में भब्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे आकर्षक माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी जिसमे तरवा एवं भारत माता पूजा समिति में स्वचालित प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा |इसके अतिरिक्त कधरिया एवं तरवा में रावण बध की तैयारी की जा रही है जो दसवीं को किया जाएगा |कुल मिलाकर  पुरे वज़ीरगंज क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ माता दुर्गा की अराधना से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular