Sunday, February 9, 2025
HomeUncategorizedकोटेश्वरनाथ धाम में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ*

कोटेश्वरनाथ धाम में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ*

बेलागंज। राज्य सरकार के कला, सांस्कृतिक और युवा विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को बेलागंज के मेन स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटेश्वरनाथ धाम में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति शशिभूषण प्रसाद सिंह व पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कोटेश्वरनाथ धाम का सहस्त्रलिंग की अपने राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश अलग पहचान है। मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित सहस्त्रलिंग अद्भुत है।यहां का दुर्लभ पीपल वृक्ष की प्रजाति अप्रतिम है। पीपल वृक्ष यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि और स्थानीय निवासी पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा ने दशहरा महोत्सव के आयोजन में जिला प्रशासन के व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समझ में नहीं आता कि जिला प्रशासन को कोटेश्वरनाथ धाम से इतनी चिढ़ क्यों है। राज्य सरकार महोत्सव के नाम पर पर्याप्त राशि आवंटित करती है। लेकिन यह देखकर कोई भी स्पष्ट कह सकता है कि यहां कैसा व्यवस्था किया गया है। पहले महोत्सव में लोगों को बैठने के लिए कुर्सी खाली नहीं मिलती थी।आज दर्शक दीर्घा में कुर्सियों पर सिर्फ सुरक्षा बलों के जवान बैठे हैं और बाकी कुर्सियां लोगों का इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम शुभारंभ के मौके पर मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष झलकदेव शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा, सचिव योगेन्द्र शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular