Saturday, February 15, 2025
HomeUncategorizedमानपुर मल्लाह टोली मे माँ दुर्गा का नेत्र पट खुलते हीं श्रद्धांलुये...

मानपुर मल्लाह टोली मे माँ दुर्गा का नेत्र पट खुलते हीं श्रद्धांलुये ने जय दुर्गे जयकारे लगाए*

मानपुर।मानपुर मल्लाह टोली मे  देवी स्थान मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पट खुलते हीं श्रद्धांलुये ने जय माँ दुर्गे जय माँ दुर्गे का जयकारे लगाते हुए जगत जननी माँ दुर्ग का दर्शन पाया.
मानपुर मल्लाह टोली, मे माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है।
दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर मुहल्ले में जय माता दी मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा  कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को विराजमान कराया.
पट खुलने के साथ काफी श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया.
मानपुर मल्लाह टोली देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने विधि विधान व श्रद्धा भक्ति के साथ मां की पूजा अर्चना, आराधना व उपासना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की.
मानपुर मल्लाह टोली देवी मंदिर में  पूजा अर्चना के निमित्त सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही. अधिकतर श्रद्धालुओं ने मालाफुल, प्रसाद, रोली, चंदन, अक्षत व अन्य पूजन सामग्रियों से मां की पूजा अर्चना कर अपने व परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की.
मौके पर उपस्थित जय माता दी मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अम्बिका केवट, रामबिलास केवट, राजेश केवट संजय साहनी, प्रमोद चौधरी, विक्की साहनी, पिंटू रजक, जितेन्द्र साहनी, दिलीप तांती,बीरेंद्र केवट, गणेश साहनी, सिकेंदर साहनी,राजकुमार साहनी अनुज चौधरी, सतीश साहनी सहित समाजसेवी मौजूद थें.

RELATED ARTICLES

Most Popular