Monday, March 24, 2025
HomeUncategorizedदो दिवसीय कोटेश्वर महादेव दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

दो दिवसीय कोटेश्वर महादेव दशहरा महोत्सव का हुआ समापन

बेलागंज।बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय कोटेश्वर महादेव दशहरा महोत्सव का समापन गुरूवार की शाम की गई। महोत्सव का दूसरा दिन कलाकारों के नाम समर्पित रहा।
समापन के मुख्य अतिथि रहे पटना हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा ने सभी कलाकारों को बुक्के और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, वरीय समाहर्ता मनीष कुमार, भाजपा नेता सह चर्चित अधिवक्ता मुकेश कुमार एवं स्थानीय मुखिया मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत शिखा कुमारी, शशांक कुमार, स्वेता कुमारी, निहारिका कृष्ण, निशा कुमारी, प्रवाल रंजन, बिनोद कुमार सिंह, संजीत पात्रा, उषा कुमारी, उर्वशी ठाकुर और सत्यम शेखर आदि लोक कलाकारों ने एक एक कर अपनी प्रस्तुति पेश किया। जिसके बाद सबसे अंतिम में मंच पर आई चर्चित युवा लोक गायिका निशिका झा ने बबांबम भोले शंकर, निमिया के दाढ़ मईया डालेली झुलुअबा की झूली रे झूली न सहित एक के बाद एक भक्ति और लोकगीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। निशिका झा की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा से तालियां की गूंज होती रही। देर शाम अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार ने महोत्सव के समाप्ति की घोषणा की। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा के द्वारा सभी कलाकारों को बुक्के और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक सोंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय हीं कोटेश्वर नाथ महोत्सव का नीव है। कार्यक्रम में जहानाबाद एडीजे विशाल कुमार,  जिला जज ब्रजेश कुमार, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता हंसराज, मंदिर न्यास कमिटी के अध्यक्ष झलकदेव शर्मा, उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा, सचिव योगेंद्र शर्मा, स्थानीय मुखिया मनोज कुमार, बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा, मेन थानाध्यक्ष आलोक रंजन, हम पार्टी के वरिष्ट नेता पंपी शर्मा, भाजपा नेता दिलीप कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular