Saturday, April 19, 2025
HomeUncategorizedगया पुलिस महिला हेल्प डेस्क ने टूटने से बचाया एक परिवार

गया पुलिस महिला हेल्प डेस्क ने टूटने से बचाया एक परिवार

गया। कहते हैं कि आपसी समझ और बातचीत से किसी भी बड़ी से बड़ी विवाद को सुलझाया जा सकता है बशर्ते एक ऐसा व्यक्ति पहल कर रहा हो जिसपर दोनो पक्षों को विश्वास व भरोषा हो। गया पुलिस की महिला हेल्प डेस्क यही कर रही है और इसकी वजह से आज कई परिवार टूटने से बच जा रहा है हाल ही में वजीरगंज थाना के महिला हेल्प डेस्क में एक केस आया, जिसमें बहुत दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने में वजीरगंज थाना की महिला हेल्प डेस्क की टीम को बड़ी सफलता मिली। महिला हेल्प डेस्क वजीरगंज थाना ने अत्यंत संवेदनशीलता और समझदारी के साथ काम किया, दोनों पक्षों की बातों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं को समझा, तत्पश्चात उन लोगों के बीच सुलह कराई गई। गया एस एस पी श्री आशीष भारती ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गया पुलिस का यह प्रयास न केवल उनके लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि संवाद और समझौता के माध्यम से किसी भी विवाद का हल निकाला जा सकता है। गया पुलिस आगे भी इस तरह के प्रयासों को जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular