Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharगया में मिड डे मिल खाने से 35 बच्चे बीमार अस्पताल में...

गया में मिड डे मिल खाने से 35 बच्चे बीमार अस्पताल में भर्ती

गयाजी।गयाजी के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने से 35 बच्चों बीमार पड़ गए फूड प्वाइजनिंग की आशंका से सभी अस्पताल में भर्ती प्रशासन ने जांच शुरू की स्कूल पर लापरवाही के आरोप
गया के कोच प्रखंड में निसूरपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद तकरीबन 35 बच्चों को तबीयत अचानक बिगड़ गई दोपहर करीब 2:00 बजे बच्चों चावल और चना आलू की सब्जी पड़ोसी गई थी। भोजन करने के कुछ घंटे बाद बच्चों को पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर  अभिभावकों ने तुरंत इसकी सूचना टिकारी और कोंच थाना को दी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार एवं कोच थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार अपने टीम के साथ स्कूल पहुंचे बीमार बच्चों को अनुमंडल अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया स्थानीय लोगों ने भी एंबुलेंस और निजी वाहनों की व्यवस्था कर प्रशासन की मदद की अस्पताल में तैनात डॉक्टर विश्व मूर्ति मिश्रा ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है स्थिति अब नियंत्रण में है। डॉक्टर के मुताबिक अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है लेकिन सभी को निगरानी में रखा गया है।
बच्चों का आरोप खाते ही बिगड़ी तबीयत टीचरों ने नींबू पानी इनो पिलाकर घर भेजा।
कुछ बच्चों ने बताया कि जैसी ही उन्होंने स्कूल का खाना खाया कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्राथमिक उपचार देने की बजाय घर भेजते रहें जिससे कई बच्चों की हालत और बिगड़ गई।
मेन्यू से अलग था खाना
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीड डे मील के सरकारी मेन्यू में दिए गए निर्देशों के उल्टा स्कूल में भोजन दिया गया उसमें गुणवत्ता और पोषण की कमी थी  इससे प्रशासन की निगरानी स्कूल प्रबंधक की लापरवाही उजागर होती है। घटना की सूचना पर टिकारी अनुमंडल अधिकारी प्रवीण कुंदन अस्पताल पहुंचे उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा एसडीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है फिलहाल सभी बच्चों को स्थिति स्थिर बताई जा रही है घटना में मिड डे मील योजना की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!