Tuesday, March 25, 2025
HomeUncategorizedसुहागिन महिलाओं ने किया चांद का दीदार,पति के दीर्घायु के लिए रखा...

सुहागिन महिलाओं ने किया चांद का दीदार,पति के दीर्घायु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

पति के प्रति प्रेम जताने का पावन पर्व है करवा चौथ



प्यारा बिहार संवाददाता    

                                                                                                          गया। सुहाग की रक्षा, पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनों ने रविवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुहागिनों ने करवा चौथ का पर्व मनाया। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाओं में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा।    इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर चौथ माता की कथा सुनी, चांद को देखकर अर्ध दिया और चलनी में चांद को देखकर चौथ माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की तथा परिवार जनों के सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।                      शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित कैलाश चंद्र शर्मा के निवास स्थान पर करवा चौथ का व्रत धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पंजाबी बिरादरी की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर करवा माता के रूप में पार्वती तथा चंद्रमा की पूजा अर्चना की गई। रात 8:00 बजे चांद उगने पर परंपरानुसार चांद को अर्ध्य दिया और चलनी में से चांद के दर्शन किए तथा अपने पति के लंबी उम्र की कामना की।इस मौके पर पतियों ने अपने धर्मपत्नियों को उपहार भी दिए। नव विवाहिताओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई तथा सोलह श्रृंगार कर दिनभर निर्जल और निराहार रहकर व्रत किया। शाम को भगवान शिव, गौरी- पार्वती गणेश जी और चंद्र भगवान की पूजा अर्चना कर अपने पतिदेव से आशीर्वाद व स्नेहा पाकर पारण किया। पति ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए अपने हाथों से जल ग्रहण कराया और पत्नी का व्रत तुड़वाया।                                मौके पर शालू शर्मा ने बताया कि बीते 15 वर्षों से व्रत को कर रही हू। पति के सुख- समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हूं। यह व्रत का बड़ा ही महत्व है। यह व्रत कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। व्रत करने में बड़ा ही आनंद आता है। पति के प्रति प्रेम, आस्था और विश्वास जताने का पावन पर्व है।                                     सोनिया अरोड़ा ने बताया कि शादी के बाद से यह पर अपने पति के दीर्घायु और उनकी सलामती के लिए कर रहा हूं।यह पर्व पति- पत्नी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रतीक है।इस अवसर पर स्नेहा शर्मा, सोनिया छाबड़ा, मालिनी शर्मा, श्वेता शर्मा,सोनी सलूजा, ज्योति कुमारी,आभा कुमारी, मीनाक्षी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular