पिछले 07 दिनों के विशेष महाअभियान में 1386 स्थानों पर छापामारी कर 4741.85 ली० शराब जप्त करते हुए 163 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 30700 ली० अर्धनिर्मित शराब विनिष्ट किया गया।
सारण।सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब / मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाकर 1386 जगहों पर छापामारी की गई। जिसमें 62 कांड एवं 74 सनहा दर्ज कर कुल 163 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
विगत 07 दिनों में सारण पुलिस द्वारा की गयी छापामारी में 2954.24 ली0 विदेशी शराब, 878.8 लीटर देशी शराब, 908.80 लीटर स्प्रीट, 01 गैस सिलेन्डर, 01 गैस चूल्हा, 05 दोपहिया वाहन, 02 चारपहिया वाहन एवं 01 मोबाइल जप्त किया गया। इस अभियान में कुल 28 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 30700 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












