भाजपा नेता दिलीप जायसवाल पहुंचे गया,उपचुनाव जितने का दिया मंत्र


गया। भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के आज बेलागंज एवं इमामगंज जाने के क्रम में, जहानाबाद के अलगाना स्थित बायपास चौक पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री अजय देव  और श्री शशि रंजन के नेतृत्व में समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर कहा, “कार्यकर्ताओं की यही ऊर्जा संगठन को आगे बढ़ाने के लिए ईंधन का काम करती है। यह उत्साह हमें आने वाले चुनावों में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
श्री जायसवाल गया के बेलागंज व इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं
की बैठक करने गया आये जहां जिले के बेलागंज और इमामगंज में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एनडीए नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेना और चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा करना था।
बैठक में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे। डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “इस उपचुनाव में हमारी सफलता कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। हर कार्यकर्ता का समर्पण चुनावी सफलता का आधार बनेगा।”
डॉ. जायसवाल ने एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल की भी विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर आपसी तालमेल अत्यंत सराहनीय है, और हमें इस तालमेल को बरकरार रखते हुए उपचुनाव में भी विपक्ष को करारी शिकस्त देनी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की यह एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के बल पर हम जीत की ओर अग्रसर होंगे।
बैठक के दौरान गुरुवार को बेलागंज और इमामगंज में होने वाले नामांकन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. जायसवाल ने नामांकन से जुड़ी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सही और अनुशासित ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “नामांकन प्रक्रिया में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए, यह प्रक्रिया हमारी संगठनात्मक मजबूती का परिचायक है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूरी तत्परता से जुट जाएं।”
बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता और संगठन की मजबूती से ही चुनावी लड़ाई जीती जा सकती है।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन के अंत  में कहा, “कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही हमारी जीत की नींव है। हमें एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना है, ताकि बिहार के विकास के लिए एनडीए को मजबूत समर्थन मिल सके। बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन हमें राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करता है, और हमें इसे बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना है।” गया के बैठक में मंत्री डॉ प्रेम कुमार,प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष हम सह पूर्व मंत्री श्री अनिल कुमार, वजीरगंज विधायक श्री बिरेंद्र सिंह,विधान पार्षद कुमुद वर्मा,पूर्व सांसद रामजी मांझी,हरि मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, पूर्व विधायक बिनोद यादव,प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर,प्रदेश मंत्री अमित दांगी, जदयू मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद,लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह व इमामगंज के बैठक में
डॉ प्रेम कुमार मंत्री, मंत्री संतोष सुमन, टेकरी विधायक अनिल कुमार,बाराचट्टी विधायिका ज्योति मांझी,पूर्व विधायक शेरघाटी बिनोद यादव,हम के प्रत्याशी दीपा मांझी,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद,हम जिला अध्यक्ष नारायण मांझी,रालोसपा जिला अध्यक्ष बंटी वर्मा,लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, टूटू खान आदि शामिल हुए।।

Trending

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here