Monday, March 2, 2026
HomeBiharगया में 375 लीटर अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गया में 375 लीटर अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत समेकित जांच चौकी, डोभी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ह्यूंडई एक्सेंट कार से भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH-10AZ-7685 की तलाशी लेने पर कुल 375.100 लीटर (734 बोतल) अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजय कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता- शंकर प्रसाद, ग्राम- खरहरी, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया के रूप में की गई है।

छापेमारी के दौरान उक्त ह्यूंडई एक्सेंट कार को भी जब्त कर लिया गया। बताया गया है कि वाहन का चेसिस और इंजन घिसा हुआ पाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!